सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Ayodhya Sadar Vidhan Sabha 2027 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अयोध्या चुनाव : क्या 'राम पथ' पर फिर खिलेगा कमल या फैजाबाद लोकसभा की तरह सपा करेगी उलटफेर ?

रामलला का भव्य प्रांगण, राम पथ की चकाचौंध और व्यापारियों का दर्द: अयोध्या सदर में 2027 का सियासी चक्रव्यूह__ नमस्कार साथियों! बिंदास पोल (Bindaas Poll) की 45 वीआईपी हॉट सीट महा-पड़ताल में आज हम आ पहुंचे हैं उस पावन और ऐतिहासिक धरा पर, जिसकी ओर पूरे देश-दुनिया की नजरें टिकी रहती हैं— अयोध्या सदर विधानसभा (275) । राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर किसी को लगता था कि अयोध्या भारतीय जनता पार्टी के लिए एक ऐसा अजेय किला बन चुकी है जिसे हिलाना नामुमकिन है। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में जब फैजाबाद संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के दलित चेहरे अवधेश प्रसाद ने भाजपा के दो बार के सांसद लल्लू सिंह को 54,567 वोटों से हराया, तो सियासी पंडित भी दंग रह गए। अगर सिर्फ अयोध्या सदर विधानसभा क्षेत्र की बात करें, तो 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के वेद प्रकाश गुप्ता ने सपा के कद्दावर छात्र नेता तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय को 19,990 वोटों के अंतर से हराया था। मगर 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी अयोध्या सदर शहरी क्षेत्र में भाजपा की बढ़त सिमटकर मात्र 4,667 वोटों (भाजपा: 1,04,671 वोट ...