सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

UPPSC RO ARO Exam Date 2026 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

🚨 क्या पेपर लीक बनेगा 2027 में भाजपा की हार की वजह? 50 लाख युवाओं का सच

प्रयागराज के सलोरी और कटरा के 10x10 के कमरों से लेकर मेरठ और बलिया के गांवों तक, जब एक नौजवान तड़के 4 बजे उठकर कच्ची सड़कों पर 5 किलोमीटर की दौड़ लगाता है या लालटेन की रोशनी में 14 घंटे सामान्य अध्ययन की किताबें चाटता है, तो उसकी उम्मीद सिर्फ नौकरी नहीं होती—पूरे परिवार की गुरबत मिटाने का सपना होता है। लेकिन जब परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही मोबाइल स्क्रीन पर पर्चा वायरल होने की खबर आती है और सालों की तपस्या 'परीक्षा रद्द' की एक सरकारी नोटिस में दफन हो जाती है, तो वह दर्द केवल मायूसी नहीं रहता, सीधे चुनावी गुस्से में तब्दील हो जाता है। उत्तर प्रदेश में अकेले सिपाही भर्ती (60,244 पद) में 48 लाख से अधिक आवेदन आए थे और समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) में 10.76 लाख से अधिक अभ्यर्थी कतार में थे। अगर शिक्षक भर्ती (Super TET, TGT/PGT) और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की लंबित भर्तियों के अभ्यर्थियों को जोड़ लिया जाए, तो उत्तर प्रदेश में 50 लाख से अधिक ऐसे शिक्षित प्रतियोगी युवा हैं जो किसी भी दल की सरकार बनाने या गिराने की पूरी ताकत रखते हैं। 2027 के वि...