सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Drinking Water Crisis Jhansi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

झांसी नगर चुनाव 2027 : क्या वीरांगना की नगरी में रवि शर्मा लगाएंगे जीत का चौका या सेंध लगाएगी सपा ?

झांसी के किले की प्राचीर, वीरांगना लक्ष्मीबाई का शौर्य और बुंदेलखंड के सबसे बड़े शहरी गढ़ का रण: झांसी नगर 2027 का महा-मुकाबला जय बुंदेलखंड और नमस्कार साथियों! बिंदास पोल (Bindaas Poll) की 45 वीआईपी हॉट सीट महा-पड़ताल की इस अंतिम कड़ी में आज हम पहुंचे हैं उस ऐतिहासिक वीरभूमि पर, जिसके कण-कण में स्वाभिमान और क्रांति की गूंज है—बुंदेलखंड की राजधानी कही जाने वाली झांसी नगर विधानसभा (223) । झांसी नगर की सियासत उत्तर प्रदेश के सबसे स्थिर और मजबूत भाजपाई गढ़ों में गिनी जाती है। जनसंघ और राम मंदिर आंदोलन के दौर से ही यह सीट भाजपा की सबसे मजबूत प्रयोगशाला रही है। भाजपा के कद्दावर नेता रवि शर्मा पिछले 12 सालों से इस सीट के निर्विवाद विजेता रहे हैं। 2012 के चुनाव में जब पूरे प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत लहर थी, तब भी रवि शर्मा ने बसपा के सीताराम कुशवाहा को हराकर यहाँ पहली बार कमल खिलाया था। 2017 में उन्होंने अपनी जीत के अंतर को 49 हजार तक पहुंचाया। 2022 के विधानसभा चुनाव में झांसी नगर ने एकतरफा इतिहास रच दिया। रवि शर्मा ने समाजवादी पार्टी के सीताराम कुशवाहा को 76,346 वोटों के प्रचंड अंतर से ...