सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Vijay Bahadur Yadav लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

🗳️ गोरखपुर ग्रामीण चुनाव 2027: क्या विपिन सिंह बचा पाएंगे योगी का किला या विजय बहादुर मारेंगे बाजी ?

  गोरखपुर ग्रामीण का सियासी मिजाज: चौपालों की चर्चा, कछार का दर्द और 2027 का महा-मुकाबला गोरखपुर शहर से निकलते ही जब आप नौसढ़, बाघागाड़ा या उनवल की तरफ बढ़ते हैं, तो सड़कें तो चमचमाती दिखती हैं, लेकिन चाय की अड़ियों पर सियासत का तापमान बिल्कुल अलग नजर आता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जिला होने के नाते पूरे प्रदेश की नजर शहर सीट पर रहती है, मगर असली सियासी उठापटक शहर से सटी गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा (323) में देखने को मिलती है। यहाँ का मुकाबला कभी एकतरफा नहीं रहा। 2012 में भाजपा के टिकट पर विजय बहादुर यादव जीते थे, जो बाद में सपा में चले गए। इसके बाद 2017 में भाजपा ने विपिन सिंह पर दांव लगाया और उन्होंने बेहद करीबी मुकाबले में महज 4,410 वोटों से विजय बहादुर को हराया। 2022 में फिर वही दोनों चेहरे आमने-सामने आए और विपिन सिंह ने 24,070 वोटों के अंतर से अपनी सीट बचा ली। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में कछार और निषाद बेल्ट से मिले संकेतों ने 2027 के दंगल को बेहद दिलचस्प बना दिया है। क्या इस बार सपा अपना पुराना हिसाब चुकता कर पाएगी या भाजपा की संगठनात्मक मशीनरी का कोई तोड़ विपक्ष...